विज्ञापन

PCS सीमा चौधरी पर FIR: हापुड़ DSO की मां बोलीं-बेटी छ‍िपा रही काली कमाई, खाते में डाले ₹15 लाख

सीमा चौधरी पीसीएस अधिकारी (DSO)  हापुड़ उत्तर प्रदेश की मां मुनेश रानी ने उन पर सहारनपुर में धोखाधड़ी, जालसाजी और 'काली कमाई' छिपाने के गंभीर आरोपों के साथ FIR दर्ज कराई है. जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

PCS सीमा चौधरी पर FIR: हापुड़ DSO की मां बोलीं-बेटी छ‍िपा रही काली कमाई, खाते में डाले ₹15 लाख
UP में हापुड़ की DSO सीमा चौधरी पर मां ने दर्ज कराई FIR, लगाया 'काली कमाई' और जमीन हड़पने का आरोप
Facebook/seema chaudhary
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी पर उनकी मां मुनेश रानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं
  • मुनेश रानी ने आरोप लगाया कि सीमा चौधरी ने बिना अनुमति उनके खाते में पंद्रह लाख रुपये जमा कराए थे
  • सीमा चौधरी और अन्य आरोपितों पर जमीन हड़पने की साजिश, फर्जी रसीद और जाली हस्ताक्षर का भी आरोप है

Seema Chaudhary  PCS UP:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैनात पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी पर उनकी ही मां मुनेश रानी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सीमा चौधरी अभी हापुड़ जिले में जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर सेवाएं दे रही हैं. मां की शिकायत पर उनके खिलाफ सहारनपुर के सरसावा पुल‍िस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

मां का आरोप है कि अफसर बेटी सीमा चौधरी ने अपनी कथित काली कमाई को छिपाने के लिए उनके खाते में 15 लाख रुपये डलवाए, जमीन हड़पने की साजिश रची और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. अब यह मामला यूपी के हापुड़ से लेकर सहारनपुर तक के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.  

यह भी पढ़ें- IAS मेधा रूपम DM नोएडा के खिलाफ जमानती वारंट, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्‍यों उठाया यह सख्‍त कदम?

seema chaudhary dso hapur fir filed by mother saharandpur up news pcs officer

PCS अफसर सीमा चौधरी पर FIR: हापुड़ DSO के खिलाफ मां ने खोला मोर्चा, बोलीं-बेटी ने खाते में डाले ₹15 लाख
Photo Credit: Facebook/seema chaudhary

फर्जी बैंक खाता खुलवाने और 'काली कमाई' का दावा

यूपी पीसीएस अफसर सीमा चौधरी का यह पूरा मामला सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के मीरपुर-सीतापुर गांव से जुड़ा है. एफआईआर के मुताबिक, मुनेश रानी का आरोप है कि सीमा चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, राजेंद्र राणा, गंभीर और नरेश कुमार ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची.

यूपी के हापुड़ में तैनात पीसीएस अध‍िकारी सीमा चौधरी की मां मुनेश रानी का दावा है कि बिना उनकी अनुमति के उनका एक बैंक खाता खुलवाया गया और उसमें 15 लाख रुपये जमा कराए गए. मुनेश रानी के अनुसार, यह रकम उनकी अफसर बेटी की कथित 'काली कमाई' थी, जिसे छिपाने के लिए उनके बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, इस आरोप की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

जमीन हड़पने की साजिश और जाली हस्ताक्षर का आरोप

मां ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सीमा चौधरी ने सरसावा निवासी संजीव चौधरी, बागपत के गांव मीरपुरा निवासी राजेंद्र राणा, सरसावा के गांव पहलवानपुर निवासी नरेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जमीन हड़पने की योजना बनाई. आरोप है कि 16 सितंबर 2023 की तारीख में एक कथित फर्जी रसीद तैयार की गई और उस पर मुनेश रानी के जाली हस्ताक्षर कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया.  

यह भी पढ़ें- IPS की कुर्सी पर बैठ 'सिंघम' बनी दरोगा की बहू! ससुर की रिटायरमेंट पार्टी में बनाई REEL तो औरैया SP ने लिया एक्शन

up news pcs officer seema chaudhary dso hapur fir by mother in saharandpur

मुनेश रानी का कहना है कि जब उन्होंने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. इस भय और दबाव के कारण आखिरकार उन्हें अपनी जमीन देहरादून निवासी नैंसी को बेचनी पड़ी.

सीमा चौधरी पीसीएस अफसर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में जब हापुड़ की जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ.

सहारनपुर सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया क‍ि एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसकी प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मुनेश रानी द्वारा अपनी पुत्री और अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात बनाने और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है.  

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

seema chaudhary dso hapur fir by mother in saharandpur

up news pcs officer seema chaudhary dso hapur fir by mother in saharandpur
Photo Credit: seema chaudhary

कौन हैं पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी?

हापुड़ की वर्तमान जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (प्रान्तीय सिविल सेवा - PCS) में साल 2017 बैच की अधिकारी हैं. वे दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा रही हैं. वहां से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पूरी की. इनके पत‍ि का नाम महीपाल चौधरी हैं. ये ग्राम मीरपुर सीतापुर सरसावा सहारनपुर उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 29 PCS अधिकारी प्रमोट होकर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे मिला मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Uttar Pradesh, Fir, PCS Officer Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com