विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल- 'PM मोदी और CM योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को कर देंगे जिंदा दफन'

मंत्री ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'नेहरू की जाति क्या थी? उनका कोई खानदान नहीं था.'

Also Read in
यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल- 'PM मोदी और CM योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को कर देंगे जिंदा दफन'
यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह.
  • CM योगी के बिगड़े बोल
  • कहा- पीएम और CM के खिलाफ नारे मंजूर नहीं
  • अलीगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कही ये बात
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने एक बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वालों को 'जिंदा दफन' कर दिया जाएगा. रविवार को अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया. उन्होंने धमकाते हुए कहा, 'अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करते हैं और मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा.'

उनका इशारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा नागरिकता कानून के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शनों की ओर था. छात्रों ने अपने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी की थी.

शख़्स ने खुद को यूपी का मंत्री बताकर गोवा में की ऐश, गेस्ट हाउस, गाड़ी और पुलिस सुरक्षा भी ली, बाद में...

मंत्री ने साथ ही कहा, 'ये केवल एक फीसदी लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं. ये लोग भारत में रहते हैं और हमारे टैक्स का खाते हैं और फिर नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं. यह सभी धर्मों को मानने वालों का देश है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी स्वीकार नहीं है.'

उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'नेहरू की जाति क्या थी? उनका कोई खानदान नहीं था.' बता दें, सीएम योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में रघुराज सिंह श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- जांच से साबित होता है कि जेएनयू हिंसा में वामपंथी छात्र शामिल थे

बता दें, बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, उसे भाजपा शासित राज्यों की तरह गोली मार देनी चाहिए. बंगाल के नाडिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'गोली मारने और लाठी चार्ज करने के आदेश नहीं' देने पर आलोचना की. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करने वाले द्वारा रेलवे संपत्ति और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नुकसान पहुंचाने वालों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने का आदेश देना चाहिए था. 

BJP नेता के बिगड़े बोले- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमारी सरकारों ने कुत्तों की तरह मारी गोली

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में घोष के हवाले से लिखा है, 'उन्हें क्या लगता है कि वे जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह उनके पिता की है? सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की है. आप यहां आएंगे, हमारा खाना खाएंगे, यहां रहें और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं. क्या यह आपकी जमींदारी है? हम? तुम पर लाठियां चलाएंगे, गोली मारकर तुम्हें जेल में डाल देंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protest, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com