प्रतीकात्मक तस्वीर.
- बहस के बाद पति ने काटी जीभ
- ससुरालवालों ने करवाया ईलाज, पर कर लिया कैद
- पिता ने पहुंचकर कैद से छुड़वाया
कानपुर:
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है, जहां दहेज पर बहस होने पर पति ने अपनी बीवी की जीभ ही काट डाली. इसके बाद महिला को ससुराल वालों ने उसे दस दिनों तक कैद रखा. महिला के घरवालों ने पहुंचकर उसे कैद से मुक्त करवाया. पुलिस ने महिला के पति आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो एक पुलिस कांस्टेबल का बेटा है.
एफआईआर के मुताबिक 6 नवंबर को आकाश और उसकी बीवी की दहेज को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने अपनी बीवी की जीभ काट दी. महिला ने बताया कि उसके बाद उसका स्थानीय अस्पताल में ईलाज करवाया गया, लेकिन उसके पति के परिवार ने उसे दस दिनों तक कैद रखा. इसके बाद महिला 15 नवंबर को महिला के पिता पहुंचे और उन्होंने उसे उनकी कैद से मुक्त करवाया.
उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी पिता ने बच्चियों का हथौड़े से फोड़ा सिर फिर जिंदा जलाया, मौत
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि वह पुलिस अधिकारी का बेटा है. शिकायत के बाद एसएसपी ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
(इनपुट- एएनआई)
12 किलोमीटर पैदल चलकर गर्भवती पत्नी को एंबुलेंस तक पहुंचाया पर नहीं बची बच्चे की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP Police, Uttar Pradesh