विज्ञापन

'मार डालूंगी...' चाकू- चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं हेडमास्टर साहिबा ने बच्चों को डराया, गिरी गाज

पत्रकारों ने जब शिखा सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं. उनके पास बंदूक नहीं है तो चाकू लिए हुए हैं, क्यों कि उनकी जान को खतरा है.

'मार डालूंगी...' चाकू- चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं हेडमास्टर साहिबा ने बच्चों को डराया, गिरी गाज
चाकू लेकर स्कूल पहुंचीं हेडमास्टर निलंबित.
  • कौशांबी के सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेडमास्टर शिखा सिंह ने चाकू और चापड़ लेकर स्कूल में बच्चों को डराया
  • डर की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं
  • शिक्षा विभाग ने शिखा सिंह की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्राइमरी स्कूल की हेडमास्टर जब हाथों में चाकू लेकर स्कूल पहुंची तो बच्चे बुरी तरह डर गए. बच्चों के साथ ही स्कूल स्टाफ में भी डर का माहौल है. कहा जा रहा है कि सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर शिखा सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह पिछले कई दिनों से स्कूल में जो हरकतें कर रही हैं उसे देखकर स्कूल स्टाफ और बच्चे सभी डरे हुए हैं. डर की वजह से बच्चों के माता-पिता उनको अब स्कूल ही नहीं भेजना चाहते.  बीएसए ने सखत्त एक्शन लेते हुए उनको निलंबित कर दिया है.

चाकू-चापड़ हाथ में लेकर स्कूल पहुंचीं हेड मास्टर साहिबा

मामला कौशांबी के कड़ा ब्लॉक के लुकिया गांव का है. हेड मास्टर शिखा सिंह शुक्रवार सुबह 9 बजे एक हाथ में बड़ा चाकू और दूसरे हाथ में चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं.  हेड मास्टर को ऐसे देखकर सभी लोग डर गए. इतना ही नहीं क्लासरूम में बैठकर भी वह बच्चों को चाकू दिखाकर डराती-धमकाती रहीं. जब स्टाफ ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

हेड मास्टर साहिबा के खिलाफ एक्शन

हेडमास्टर के हाथों में चाकू चापड़ की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सिराथू क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी सैनी पुलिस के साथ जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि शिखा सिंह के दोनों हाथों में हथियार हैं. पुलिस और अधिकारियों ने ये पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं. खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने बताया कि एक अभिभावक के फोन पर वह स्कूल पहुंचे, जिनके साथ हेड मास्टर ने रास्ते में झगड़ा किया था. कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

हेड मास्टर साहिबा की दिमागी हालत ठीक नहीं

इस बारे में कौशांबी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा से पूछा गया. उन्होंने कहा कि हेड मास्टर शिखा सिंह की हरकतें सामने आई है. उनके परिवार से बातचीत की गई तो पता चला कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. परिवार के लोगों को बुलाया गया है. बीएसए ने अब उनको निलंबित कर दिया है. 

'बंदूक नहीं है तो चाकू रखा है'

पत्रकारों ने जब शिखा सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं. उनके पास बंदूक नहीं है तो चाकू लिए हुए हैं क्यों कि उनकी जान को खतरा है. किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो अन्याय करेगा उसे वह मार डालेंगीं.

इनपुट-मोहम्मद वाकर

ये भी पढ़ें-कौन हैं कट्टरपंथी नेता मौलाना फजलुर रहमान? आसिम मुनीर को ललकारा, वर्दी उतारने की दी चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kaushambi News, Headmaster, School Headmaster, Knife Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com