विज्ञापन

कानपुर में नशे में धुत रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा, बाउंसरों ने उल्टे लोगों को धमकाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ़्तार बेहद तेज थी. उसमें सवार रईसजादा शराब के नशे में धुत था. उसने अपनी लग्जरी कार से एक बुलेट को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे. टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोकने के बजाय, शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

कानपुर में नशे में धुत रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा, बाउंसरों ने उल्टे लोगों को धमकाया
कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा.
  • कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में सड़क पर तांडव मचाया.
  • शिवम ने बाइक पर सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मारी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कार डिवाइडर से टकराई.
  • भीड़ ने शिवम को लेम्बोर्गिनी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला, जहां उसकी सुरक्षा में लगे बाउंसर लोगों से भिड़ गए.
कानपुर:

Kanpur Lamborghini Accident: रविवार को कानपुर की सड़कों पर एक रईसजादे की सनक देखी. यह सनक इतनी भयानक थी कि जिसने भी देखा वो सहम सा गया. करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार लेकर सड़क पर उतरे कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऐसे गाड़ी चलाई, जैसे पूरी सड़क उसी के लिए खाली हो. इस दौरान वो नशे में धुत बताया जा रहा था. नशे में करोड़ों की लग्जरी गाड़ी लेकर सड़क पर उतरे कारोबारी के बेटे ने बुलेट सवार को पीछे से तेज टक्कर मारी. इस टक्कर से बुलेट पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बुलेट को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में जुटा कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा की सड़क पर दिखी सनक

यह घटना कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास की है. सड़क पर लेम्बोर्गिनी के साथ रफ्तार का खूनी तांड़व खेलने वाले कारोबारी पुत्र की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. उसके पिता केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी है. उनकी कानपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी कारोबार है. शिवम ने अपनी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी कार से सड़क पर तांडव मचा दिया.

देखें घटनास्थल की तस्वीरें-

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों से उलझता कारोबारी का बाउंसर.

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों से उलझता कारोबारी का बाउंसर.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

प्रत्यक्षदर्शी बोले- बेहद तेज थी रफ्तार, नशे में था शिवम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ़्तार बेहद तेज थी. उसमें सवार रईसजादा शराब के नशे में धुत था. उसने अपनी लग्जरी कार से एक बुलेट को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे. टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोकने के बजाय, शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

शिवम की गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी से बाउंसर भी थे

हैरानी की बात यह थी कि कार में रईसजादे की सुरक्षा के लिए पीछे बाउंसर भी एक दूसरी कार से चल रहे थे, लेकिन भीड़ के गुस्से के आगे उनकी एक न चली. गुस्साए राहगीरों ने लैम्बॉर्गिनी के शीशे तोड़कर शिवम को बाहर निकाला. इस दौरान पीछे से आए बाउंसरों ने पब्लिक से अभद्रता शुरू कर दी.

लैम्बॉर्गिनी पुलिस के कब्जे में, मामले की जांच जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और बुलेट सवार तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस ने लैम्बॉर्गिनी को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. करोड़ों की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

यह भी पढ़ें - दिल्लीः प्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 लोगों के शव, एक महिला दो पुरुष, फैली सनसनी

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Lamborghini Accident, Lamborghini Accident, Lamborghini Accident Video, Kanpur News, Tobacco King KK Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com