कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर छह लोगों को घायल कर दिया शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था और उसने लैंबोर्गिनी गाड़ी से ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछल गया और गाड़ी बिजली के खंभे से टकराकर रुकी