विज्ञापन

तीन महीने पहले बेटी का जन्म...हरदोई में महिला सिपाही ने पंखे से लटककर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के आलू थोक मोहल्ले में एक महिला सिपाही ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी. महिला सिपाही इंदिरानगर,लखनऊ में तैनात थी और अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रही थी. आत्महत्या किन वजहों से की गई, यह पता नहीं चल पाया है. हैरानी की बात है कि मृतका ने तीन महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है.

तीन महीने पहले बेटी का जन्म...हरदोई में महिला सिपाही ने पंखे से लटककर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा
  • हरदोई के थोक मोहल्ले में 30 साल की महिला सिपाही ने की आत्महत्या
  • घर में पंखे से लटककर दे दी जान, मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा
  • तीन महीने पहले बेटी को दिया था जन्म, सुसाइड का फैसला हैरान कर रहा
हरदोई:

हरदोई में आज कोतवाली शहर क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली. 30 वर्षीय महिला सिपाही प्रीति का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला जिसके बाद सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और मौके पर कई सबूत भी मिले हैं. मृतका सिपाही 2021 बैच की आरक्षी थी और वर्तमान में इंदिरानगर,लखनऊ में तैनात थी. पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रीति शादीशुदा थी और इस समय अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रही थी.

तीन महीने पहले दिया था बेटी को जन्म 

बरेली निवासी महिला सिपाही प्रीति करीब 12 वर्ष पहले बरेली के ही रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था. दोनों परिवारों की नाराजगी के बाद प्रीति और सौरभ समाज और परिजनों से कटकर हरदोई के एक मकान में रह रहे थे. यह मकान सौरभ के चाचा का है. इत्तेफाक से इसी मकान में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दी है. सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि प्रीति ने महज तीन महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है,जिसके बाद आत्महत्या के पीछे की वजह हैरान कर रही है. सवाल उठ रहा है कि महिला सिपाही प्रीति ने यह कदम घरेलू दबाव के चलते उठाया या सच कुछ और है? पुलिस अब इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. सौरभ और प्रीति के परिजन मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं,जबकि यह मौत पुलिस सिस्टम और पारिवारिक हालात पर तीखे सवाल खड़े कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया?
 

इस मामले में सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि थाना कोतवाली शहर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जिनका नाम प्रीति पत्नी सौरभ श्रीवास्तव है, ने आलू थोक ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची, जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त महिला पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्त है और वर्तमान समय में थाना इंदिरा नगर जनपद लखनऊ में कार्यरत थी.पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. इस प्रकरण में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardoi News, Hardoi Crime News, UP News, Uttar Pradesh News, Hardoi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com