उत्तर प्रदेश में आज सरकार ने कई बड़े आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. योगी आदित्यनाथ सरकार ने 15 वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राज्य में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. लखनऊ के पुलिस कमिश्रर अमरेंद्र सेंगर का भी तबादल कर दिया गया है. उन्हें पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईपीएस तरूण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.
15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

इन अधिकारियों का तबादला
मुथा अशोक जैन, अमरेंद्र के सेंगर, राम कुमार, नवीन अरोरा, पीयूष मोर्डिया, भगवान एस श्रीवास्तव, डॉ संजीव गुप्ता, तरूण गाबा, धर्मवीर, मोहित गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, जोगेंद्र कुमार, आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, अनूप कुमार सिंह और आनंद कुमार का ट्रांसफर किया गया है.
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार का भी तबादला कर दिया गया है. उन्हें आईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है. वाराणसी के ADG जोन पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्ननर बनाया गया है. ADG तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा को वाराणसी का ADG जोन बनाया गया है. ADG लॉजिस्टिक राम कुमार को गोरखपुर का ADG जोन बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं