उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची है. रविवार सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन जब गाजीपुर पहुंची तो रेल पटरी पर एक तेज आवाज आई और ट्रेन एकदम से रुक गई. मामला गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास का है. जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात 2:40 बजे की है. पटरी पर लकड़ी का बड़ा टुकड़ा देखकर लोको पायलट ने आनन फानन मे ब्रेक लगाया. जिसके बाद ट्रेन लकड़ी से टकरा गई. एकदम से ब्रेक लगाने से प्रेशर पाइप फट गया और इंजन फेल हो गया.

ट्रेन चालक ने पास के गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी के साथ सिविल पुलिस और तकनीकी इंजीनियर्स मौके पर पहुंचे. जांच करने पर एक लकड़ी का बड़ा टुकड़ा पटरियों पर पाया गया. जो कि एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों से लगकर इंजन में फंस गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घटना से यात्रियों में हड़कंप भी मच गया. सुबह 5:30 बजे के करीब औड़िहार में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को मंगाकर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को आगे भेजने में घंटे लग गए. इस घटना कि पुष्टि गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नारायण ने भी की है. पूरा घटना क्रम बताते हुए कहा कि ये मामला थाना कोतवाली गाजीपुर का था. रेलवे अभियंता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है. पीछे भी ऐसी ही घटनाएं हुईं थी, जहां रेल को डीरेल करने की कोशिश की गई. गिट्टियां रखकर ट्रेन को बाधित करने का प्रयास किया गया. इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. अब इस घटना से हमलोग हर पहलू पर जांच कर रहे हैं, फिलहाल अज्ञात के खिलाफ तहरीर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में आरपीएफ और जीआरपी का भी सहयोग कर रहे हैं. जल्दी इस घटना के पीछे जो लोग थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Video : दक्षिण हरियाणा की अहीरवाल लैंड में दिलचस्प हुआ मुकाबला, जानें जनता की राय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं