उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समाजवादी पार्टी और पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव, अयोध्या के मंदिरों में और घाटों पर जब दीप जलते हैं तो परेशानी दो लोगों को होती हैं. एक समाजवादी पार्टी मुखिया को और दूसरा पाकिस्तान को. बस इन्हीं दो लोगों को परेशानी होती है, क्योंकि इन्हें मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या ही नहीं प्रदेश और देश को रोशन करेगा बल्कि मानवता के लिए कैंसर बने पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने का भी सामर्थ्य भी रखता है. पाकिस्तान तो भारत का दुश्मन है और उसको परेशानी होती है. लेकिन अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता के लिए पहचाने जाने वाली समाजवादी पार्टी को भी परेशानी होने लगती है.
'अयोध्या के घाटों पर जब दीप जलते हैं तो..'
— NDTV India (@ndtvindia) September 19, 2024
अयोध्या में अखिलेश यादव की पार्टी पर बरसे योगी आदित्यनाथ 'अयोध्या के घाटों पर जब दीप जलते हैं तो परेशानी दो लोगो को होती है,पहला सपा मुखिया को,दूसरा पाकिस्तान..'#Ayodhya । #CMYogi । #UttarPradesh pic.twitter.com/shGRxSbBiE
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अखिलेश पर निशाना साधते हुए क्या बोले यूपी सीएम
इसके साथ ही अखिलेश यादव का नाम लिए बिना यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सपा सरकार में माफिया की पैरलर सरकार चलती थी. बबुआ तो अपने घर के बाहर नहीं निकलता था. बबुआ दोपहर में 12 बजे सोकर उठता था. पिसती थी प्रदेश की जनता. माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव करते थे. उन्होंने तो ये भी कहा- हमारी सरकार ने 2017 में सरकार बनने के बाद एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाई. सपा के माफिया और गुंडों ने जिन जमीनों पर कब्जा किया था. 64000 हेक्टेयर लैंड को इनके कब्जे से मुक्त कराया. जब गुर्गों से जमीन को मुक्त कराएंगे, तो सरगना को तो परेशानी होगी ही होगी.'
यूपी विकास का इंजन बनकर उभरा
यूपी सीएम ने कहा कि अच्छी सरकार होती तो विकास लेकर आती , रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाती, विकास योजनाओं गरीब कल्याण योजनाओं को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाती है. यूपी विकास का इंजन बनकर उभरा है. साल 2017 से पहले यह विकास का बैरियर माना जाता था, महापुरुषों का अपमान होता था. आज आपको बिजली पानी सड़क की सुविधा दिखती है. 56 लाख गरीबों को आवास मिला है, एक करोड़ 56 परिवारों को फ्री बिजली मिली. एक करोड़ 83 लाख परिवार को फ्री में तहत गैस मिली, क्या 2017 से पहले संभव था. सपा के गुंडे राशन ले जाते थे, गुंडा सपा का सदस्य हुआ करता था, माफिया सपा से जुड़ा हुआ था. माफिया की पैरल सरकार चलती थी.
सपा सरकार में अयोध्या का दंगा देखने को मिला
यूपी सीएम ने कहा कि थानों में भजन पर रोक थी, कांवड़ यात्रा में रोक लगती थी, सपा सरकार में अयोध्या का दंगा देखने को मिला. श्रीराम की कुलदेवी देवकाली मंदिर की मूर्ति भी सपा सरकार में चोरी हुई थी और अराजकता चरम पर थी. डबल इंजन की सरकार में एंटी भूमाफिया के तहत सपा के गुंडों से जमीन मुक्त करवाई. अयोध्या में कोई भी जमीन घोटाला नही हुआ, 17 करोड़ मुआवजा किसानों और अयोध्या के लोगो को बांटा है. 22 जनवरी से अबतक 3 करोड़ राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं. 30 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को सरकार ने दिया है.
अयोध्या दुनिया की सर्वोत्तम सुंदर नगरी बन रही है. सपा का सारा चिट्ठा सामने आएगा सपा मुंह दिखाने योग्य नही होगी. अयोध्या में किसी ने सोचा था की अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा. कांग्रेस और सपा के मन में यह भाव नहीं आया, 821 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बना. सपा को विकास से परेशानी हो रही है. 2017 की अयोध्या और आज की अयोध्या देखेंगे तो आंखे चौंधिया जायेगी. अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी के रूप में बन रही है. माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाला व्यक्ति, दंगाइयों के आगे घुटने टेकने वाला व्यक्ति संतो पर कटाक्ष करता है , इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है. यह लोग देश द्रोही तत्वों को अपनी राजनीति के लिए आश्रय देते हैं.
(एनडीटीवी के लिए प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं