विज्ञापन

'कर्फ्यू से कानून, उपद्रव से उत्सव'- योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए अपनी सरकार के पिछले 8-9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

'कर्फ्यू से कानून, उपद्रव से उत्सव'-  योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
  • CM योगी ने यूपी को अराजकता से सुशासन की ओर ले जाने वाली अपनी सरकार की 8 से 9 वर्षों की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं
  • CM योगी ने सपा पर राज्यपाल के प्रति अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए संवैधानिक गरिमा का अपमान बताया
  • वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया राज समाप्त, यूपी में अब ट्रस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए अपनी सरकार के पिछले 8-9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश अब 'बीमारू' से 'ब्रेकथ्रू' स्टेट बन चुका है.

"अराजकता से सुशासन तक का सफर"

मुख्यमंत्री ने सदन में अपनी सरकार की उपलब्धियों को चार प्रमुख स्तंभों में परिभाषित किया. प्रदेश को दंगों और कर्फ्यू के साये से बाहर निकाल कर कानून का राज स्थापित किया गया. पहले जहां अराजकता होती थी, आज वहां भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव मनाए जा रहे हैं. जनसमस्याओं के निस्तारण की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं. जनता के बीच सरकार और तंत्र के प्रति विश्वास जगाया गया है.  

विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री: "संवैधानिक गरिमा का अपमान"

CM योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के आचरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा,  राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं. प्रतिपक्ष का उनके प्रति व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है और यह अवमानना के दायरे में आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिपक्ष द्वारा राज्यपाल (जो एक महिला हैं) के प्रति किया गया व्यवहार नारी शक्ति का अपमान है, जो समाजवादी पार्टी के नकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है.

'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' से 'ट्रिपल-T' की त्रिवेणी

सीएम योगी ने  कहा, "आज उत्तर प्रदेश ट्रस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन - ट्रिपल T की त्रिवेणी बन गया है. डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को इन्वेस्टमेंट का बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाने का काम किया था. 2017 के पहले गुंडे और माफिया इस प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे थे. वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का राज था. प्रदेश की छवि अराजकता और अस्थिरता का पर्याय बन गया था. 

आस्था का संगम: 21 करोड़ श्रद्धालुओं का विश्वास

मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न हुए माघ मेले की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जनता को व्यवस्था और सुरक्षा पर अटूट विश्वास है. पूरे माघ मेले के दौरान 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. केवल महाशिवरात्रि के अवसर पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया. सुरक्षा के लिए PAC की 3 महिला बटालियनें (उदा देवी, झलकारी बाई और अवंती बाई) कार्यरत हैं.

"भावी पीढ़ी को सही दिशा दें"

CM योगी ने सदन के माध्यम से संदेश दिया कि राष्ट्रीय प्रतीकों और संवैधानिक प्रमुखों का सम्मान करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया में AI जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहा है (दिल्ली AI समिट का जिक्र), ऐसे में हमें ऐसा आचरण करना चाहिए जो आने वाली पीढ़ी को गलत दिशा में न ले जाए.
 

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार दुबे
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Budget Session Speech, UP Assembly Budget Session 2026, Yogi Adityanath Attacks Opposition, UP From BIMARU To Breakthrough, Triple T Model Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com