विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद बने सलाहकार... कहानी अवनीश अवस्थी की जिनपर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. लगातार चौथी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है.

रिटायरमेंट के बाद बने सलाहकार... कहानी अवनीश अवस्थी की जिनपर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं CM योगी आदित्यनाथ
अवनीश अवस्थी.
X: social media
  • अवनीश अवस्थी का उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार के रूप में कार्यकाल चौथी बार बढ़ाया गया है
  • अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने यूपी के कई जिलों में प्रशासनिक पद संभाले हैं
  • वह गोरखपुर के डीएम रह चुके हैं, जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा सांसद थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. ये चौथी बार है जब उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है. 2022 में रिटायरमेंट के बाद अवनीश अवस्थी को सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था. अवनीश अवस्थी की गिनती सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबियों में होती है. 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बनने के बाद से अवनीश अवस्थी उनके साथ जुड़े हुए हैं.

अवनीश अवस्थी जब सेवा में थे, तब उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट माना जाता था. 2022 में वह रिटायर हो गए थे. उसके बाद उन्हें सीएम योगी का सलाहकार नियुक्त किया गया था. अब उनका कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले फिर से उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्र से यूपी में कैसे आए अवनीश अवस्थी?

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं. वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक पदों पर रहे हैं. अप्रैल 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे, तब अवनीश अवस्थी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे. सीएम योगी ने पदभार संभालते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी नौकरशाहों का ट्रांसफर कर दिया था. इसके बाद अवनीश अवस्थी को यूपी लाया गया था. वह 2022 में यूपी के अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

गोरखपुर-वाराणसी के डीएम रह चुके

अवनीश अवस्थी को सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी और सबसे भरोसेमंद माना जाता है. अवनीश अवस्थी गोरखपुर के डीएम रह चुके हैं, जहां से योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद रहे हैं. इसके अलावा, अवनीश अवस्थी वाराणसी के भी डीएम रह चुके हैं, जहां से प्रधानमंत्री मोदी सांसद हैं. गोरखपुर और वाराणसी के अलावा अवनीश अवस्थी बदायूं, आजमगढ़, मेरठ, फैजाबाद और ललितपुर समेत कई जिलों में काम कर चुके हैं.

इंजीनियरिंग के बाद बने IAS

उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्हें सिविल सर्विसेस की तैयारी की. 1987 में उन्होंने UPSC पास किया और IAS बने. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर

सीएम योगी से उनकी करीबियों को अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री पद संभालते ही उन्होंने उन्हें यूपी बुलाया. उन्हें उस वक्त यूपी का सबसे ताकतवर नौकरशाह कहा जाता था. अवनीश अवस्थी सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसर भी हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्हें सीएम योगी का सलाहकार नियुक्त किया गया. उनके अलावा, योगी किसी और पर शायद इतना भरोसा नहीं करते, तभी तो लगातार चार साल से उनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है. अवनीश अवस्थी लगभग हर मौके पर सीएम योगी के साथ दिखाई देते हैं. हाल ही में जब सीएम योगी जापान गए थे, तब अवनीश अवस्थी भी उनके साथ थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com