अवनीश अवस्थी का उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार के रूप में कार्यकाल चौथी बार बढ़ाया गया है अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने यूपी के कई जिलों में प्रशासनिक पद संभाले हैं वह गोरखपुर के डीएम रह चुके हैं, जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा सांसद थे