विज्ञापन

ये कैसा मौसम है! UP के बुलंदशहर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड, वीडियो देख लोग बोले-हम यहां AC चलाकर सो रहे

Bulandshahr Ka Mausam: मार्च के महीने में कड़कड़ाती ठंड की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. लोगों के घरों में जहां एसी-कूलर चलने लगे वहां दूसरी ओर यूपी के बुलंदशहर में लोग रजाई, कान में टोपे और जैकेट पहने घूम रहे.

ये कैसा मौसम है! UP के बुलंदशहर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड, वीडियो देख लोग बोले-हम यहां AC चलाकर सो रहे
  • मार्च महीने में बुलंदशहर में कड़कड़ाती ठंड और घना कोहरा देखने को मिला जो असामान्य मौसम है
  • बुलंदशहर के लोग ठंड से बचने के लिए रजाई, टोपी और जैकेट पहनकर सर्दी का सामना कर रहे हैं
  • वायरल हुए वीडियो में सुबह का कोहरा इतना घना था कि दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया था
बुलंदशहर:

दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने के साथ ठंड की विदाई हो गई है,लेकिन यूपी का बुलंदशहर इससे जुदा है. यहां मार्च के महीने में कड़कड़ाती ठंड पड़ने के साथ सुबह कोहरे की सफेद चादर भी देखी गई. वीडियो वायरल हुआ तो लोग भी एक मिनट को धोखा खा गए. दूर तक कोहरा और जाड़े में जकड़े गांववालों ने कहा कि यहां बहुत ठंड पड़ रही है. अब इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी सबका ध्यान खींच रहे हैं. 

ठंड पड़ रही बहुत भयंकर 

मार्च के महीने में कड़कड़ाती ठंड की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. लोगों के घरों में जहां एसी-कूलर चलने लगे वहां दूसरी ओर यूपी के बुलंदशहर में लोग रजाई, कान में टोपे और जैकेट पहने घूम रहे. अल सुबह इतना कोहरा रहता है कि सामने कुछ देखना मुश्किल हो जाता है. एक स्थानीय ने बताया कि यहां बहुत ठंड है और घना कोहरा भी पड़ता है. उसने आगे कहा कि ये मौसम अचानक बदल गया.

लोगों के कमेंट्स पर गौर करिए 

लगभग 1 मिनट के इस वीडियो को लाख के ऊपर व्यूज मिले हैं. एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदूषण को कोहरा कहना कोई इनसे सीखे. एक ने लिखा कि इसके पीछे का विज्ञान कोई समझा दो. एक और यूजर ने लिखा कि भाई मैं बनारस में एसी चलाकर सो रहा हूं. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या? भाई मैं एसी चला रहा हूं और बाहर इतनी तेज धूप है कि 5 मिनट खड़े नहीं रह सकते.ये कौन सा गेम कर रहे हैं ये लोग? अन्य यूजर ने लिखा कि ये क्या देखना पड़ रहा है इतनी गर्मी में? 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahar, Bulandshahr Weather, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com