मेरठ का साहिल-मुस्कान कांड अभी लोगों के जहन से निकला नहीं था कि उत्तर प्रदेश में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. खबर बलिया (Balia Murder Case) से है, यहां पर प्यार में पागल एक 50 साल की महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. इस काम में उसका साथ दिया उसके आशिक ने. महिला ने न सिर्फ पति की हत्या की बल्कि उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर नदी किनारे फेंक दिया. आरोपी महिला और उसका आशिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. दोनों की मदद करने वाले दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा.
ये भी पढ़ें-एक बहू ऐसी भी.. प्रेमी संग की सास की हत्या, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

रिश्तों की अहमियत खत्म, पति को मार डाला
सवाल फिर एक बार यही है कि समाज किस ओर जा रहा है. रिश्तों की तो मानो कोई अहमियत ही नहीं रह गई. आए दिन पति-पत्नी की हत्या की खबरें सामने आती हैं. जिसके साथ सात जन्मों तक जीने-मरने की कसम खाई उसे एक ही पल में 6 टुकड़ों में काटने से पहले माया देवी ने एक बार भी नहीं सोचा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज

50 साल की महिला ने की पति की हत्या
आरोपी माया देवी बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली है. उसका किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिस वजह से उसने पति की प्रेमी संग मिल हत्या कर दी. पति के शव को 6 टुकड़ों में काटकर उसने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया. पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी माया देवी समेत उसके प्रेमी अनिल यादव और प्रेमी के दो दोस्तों सतीश यादव और ड्राइवर मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है.
पति के टुकड़े कर नदी में फेंका
माया देवी इतनी शातिर है कि पति को मौत के घाट उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक, माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सेना के BRO विंग से रिटायर्ड उसके पति देवेंद्र कुमार बेटी को लाने बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे. वह अभी तक वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी.

नदी से मिले हाथ-पैर, सिर की तलाश जारी
इसी बीच 10 मई को ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दियारे में एक व्यक्ति का कटे हुए हाथ-पैर मिले. जिसके बाद पुलिस ने और छानबीन की तो 12 मई को उसी दियारे से कुछ ही दूरी पर कुएं से एक धड़ मिला. पुलिस ने जब धड़ की शिनाख्त की तो पता चला की यह तो देवेंद्र कुमार का है. पुलिस सिर की बरामदगी में लगी हुई है. शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान माया से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पूरा मामला खुल गया.
माया देवी प्रेमी संग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि देवेंद्र के सिर को उन्होंने घाघरा नदी में फेंक दिया है. गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है. मृतक देवेंद्र की बेटी ने 12 मई को शव की शिनाख्त होने के बाद बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मां माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों सतीश और बोलेरो गाडी के ड्राइवर मिथलेश पटेल के खिलाफ हत्या का मुक़दमा भी दर्ज कराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं