विज्ञापन

देखा है ऐसा कार्ड! बागपत में दूल्हे ने शादी के कार्ड पर छपवाया QR कोड,ऐसा करने की वजह भी खास

बागपत के युवक ने शादी के कार्ड पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड छपवाकर न सिर्फ डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया,बल्कि लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया है.आकाश ने अपनी और अपनी बहन की शादी के कार्ड में बैंक अकाउंट का क्यूआर कोर्ड छपवाकर शादी का कार्ड अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को व्हाट्सअप कर दिया.

देखा है ऐसा कार्ड! बागपत में दूल्हे ने शादी के कार्ड पर छपवाया QR कोड,ऐसा करने की वजह भी खास
  • बागपत के दोघट कस्बे के युवक आकाश बाल्मीकि ने शादी के कार्ड पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड छपवाकर अनोखी पहल की है
  • क्यूआर कोड के माध्यम से कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है
  • आकाश ने अपनी और बहन की शादी के कार्ड व्हाट्सएप से दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों को डिजिटल रूप में भेजे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बागपत:

शादी-ब्याह के दौरान सड़क हादसों की खबरें लगातार समाने आती हैं,लेकिन बागपत के दोघट कस्बे के एक युवक ने इन हादसों को रोकने के लिए अनोखी और सराहनीय पहल की है. युवक ने शादी के कार्ड पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड छपवाकर न सिर्फ डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया,बल्कि लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया है.आकाश ने अपनी और अपनी बहन की शादी के कार्ड में बैंक अकाउंट का क्यूआर कोर्ड छपवाकर शादी का कार्ड अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को व्हाट्सअप कर दिया. इसके तहत क्यूआर कोर्ड को स्कैन कर कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेज सकेंगे. शादी का ह अनोखा कार्ड अब खूब वायरल भी हो रहा है.

हादसे रोकने के लिए अनोखी पहल


बागपत जिले के दोघट कस्बा के रहने वाले आकाश बाल्मीकि ने अपनी बहन और अपनी शादी को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज को एक नई सोच देने का काम किया है. आकाश ने शादी के कार्ड पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड छपवाया,जिससे अब कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजा जा सकेगा.आकाश की बहन आकांक्षा की शादी 7 फरवरी को है,जबकि 8 फरवरी को खुद आकाश की शादी है.दोनों शादियों के कार्ड पर क्यूआर कोड छपवाकर उन्होंने कार्ड व्हाट्सएप के माध्यम से दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज दिया हैं.पंजाब,चंडीगढ़,पानीपत सहित कई शहरों में डिजिटल कार्ड भेजे गए,जबकि आसपास के लोगों को कार्ड स्वयं पहुंचाए गए.आकाश बाल्मीकि की यह पहल न सिर्फ आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल है,बल्कि सड़क हादसों को रोकने के लिए भी एक बड़ी पहल है. 

लोग सुरक्षित और समय की भी बचत 


आकाश का कहना है कि शादी-ब्याह में रिश्तेदार दूर-दूर से आते हैं. कई बार रास्ते में हादसे हो जाते हैं इसलिए हमने शादी के कार्ड पर क्यूआर कोड छपवाया है,जिससे कन्यादान और मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजा जा सके. इससे लोगों का समय भी बचेगा और फालतू खर्च भी कम होगा.सबसे बड़ी बात कि लोग सुरक्षित रहेंगे.

आकाश बाल्मीकि ने आगे बताया कि अक्सर यह सुनने को मिलता है कि उसकी शादी में गए थे,रास्ते में बाइक से एक्सीडेंट हो गया. इसकी वजह से हमने अपनी और अपनी बहन की शादी का कार्ड दोस्तो और रिश्तेदारों को व्हाट्सअप किया है और शादी के कार्ड और बैंक अकाउंट का क्यूआर कोर्ड भी छपवाया है ताकि कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई भेज सके.

बागपत से विपिन कुमार की रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com