बागपत के दोघट कस्बे के युवक आकाश बाल्मीकि ने शादी के कार्ड पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड छपवाकर अनोखी पहल की है क्यूआर कोड के माध्यम से कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है आकाश ने अपनी और बहन की शादी के कार्ड व्हाट्सएप से दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों को डिजिटल रूप में भेजे