विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

यूपी: पुलिस भर्ती के बाद अब स्कूल की परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर बवाल, बेसिक शिक्षा विभाग के पेपर पर उठे सवाल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) जितेंद्र कुमार गोंड ने तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा, "यह एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है. प्रश्नपत्र की जांच की जा रही है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." प्रशासन ने फिलहाल लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

यूपी: पुलिस भर्ती के बाद अब स्कूल की परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर बवाल, बेसिक शिक्षा विभाग के पेपर पर उठे सवाल
यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा 7 संस्कृत परीक्षा में 'पंडित' शब्द के प्रयोग पर नया विवाद.

उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों और 'पंडित' शब्द के इर्द-गिर्द छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द को लेकर हुआ हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि अब बेसिक शिक्षा विभाग के एक पेपर ने नई चिंगारी सुलगा दी है. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 7 के संस्कृत के पेपर में पूछे गए एक सवाल ने फिर से मामले को तूल दे दी है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोमवार से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की एनुअल एग्जाम के तहत मंगलवार को कक्षा 7 की संस्कृत की परीक्षा थी. प्रश्न पत्र के पहले सवाल के पांचवें भाग में एक पहेली (प्रहेलिका) पूछी गई थी:

"वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है?"
विकल्प: बादल, पक्षी, वायु, पत्र.

हालांकि यह एक पारंपरिक संस्कृत पहेली का हिस्सा है, लेकिन जिस संदर्भ और समय में इसे पूछा गया, उसने विवाद खड़ा कर दिया. ब्राह्मण समाज और शिक्षक संघों का आरोप है कि यहां 'पंडित' शब्द का प्रयोग अपमानजनक तरीके से किया गया है.

जानबूझकर की गई गलती?

शिक्षक संघ का दावा है कि जिस 'प्रहेलिका' पाठ से यह प्रश्न पूछा गया, यह पहेली उस निर्धारित पाठ्यक्रम का हिस्सा ही नहीं है. आरोप लग रहे हैं कि पेपर सेटर ने जानबूझकर इस प्रश्न को शामिल किया ताकि एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके.

पहले भी हो चुका है हंगामा

आपको बता दें कि कुछ समय पहले यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'अवसरवादी' शब्द के पर्यायवाची के रूप में 'पंडित' विकल्प दिया गया था. उस समय भी योगी सरकार के मंत्रियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. अब दोबारा उसी शब्द पर विवाद होने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और पेपर सेटिंग प्रक्रिया सवालों के घेरे में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Basic Shiksha Vibhag, Sanskrit Paper Controversy, Pandit Word Dispute, UP Schools Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com