विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के दो वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया

यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में लखीमपुर जिले से पंजाब के दो बब्बर खालसा आतंकियों को गिरफ्तार किया है.बब्बर खालसा एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन है.

यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के दो वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • लखीमपुर जिले से दोनों को लिया गया हिरासत में
  • 16 अगस्त को भी इस ग्रुप के एक आतंकी को पकड़ा गया था
लखनऊ: यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में लखीमपुर जिले से पंजाब के दो बब्बर खालसा आतंकियों को गिरफ्तार किया है. बब्बर खालसा एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन है. इनमें से एक नाभा जेल पटियाला से भागे अभियुक्तों को हथियारों की आपूर्ति करने में वांछित था, जबकि दूसरा बब्बर खालसा के अभियुक्तों से संबंध के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें : यूपी एटीएस के हाथ चढ़ा बब्बर खालसा का आतंकवादी 'जसवंत'

यूपी-एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) असीम अरुण ने मंगलवार को बताया कि नाभा जेल से नवंबर 2016 में भागने वाले अभियुक्तों को असलहा आपूर्ति करने एवं सहयोग देने के प्रकरण में पंजाब पुलिस के वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह टोनी को जनपद लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र से कल देर रात गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 अगस्त 2017 को एटीएस द्वारा लखनऊ से गिरफ्तार बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत सिंह से हुई पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त सतनाम सिंह को भी यूपी एटीएस की टीम ने पंजाब पुलिस और जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी सलीम खान गिरफ्तार
​
VIDEO:यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक एस चेनप्पा ने कहा कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त पंजाब पुलिस के वांछित थे और पंजाब पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ वारंट भी जारी किया था.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babbar Khalsa Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com