विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2025

दिल्ली में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के बटाला के किला लाल सिंह थाने में ग्रेनेड से हमले का आरोपी है. आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है.

दिल्ली में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी
दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा के आतंकी को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है.
  • आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का आरोप भी है और वह पंजाब के बटाला में हमले का मुख्य आरोपी बताया गया है.
  • भारत खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी की पहचान आकाशदीप के रूप में की गई है. आकाशदीप को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के बटाला के किला लाल सिंह थाने में ग्रेनेड से हमले का आरोपी है. आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है.

आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई लगातार जारी है. कुछ दिन पहले ही अमेरिका में छिपकर भारत में हमला करवाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को अब भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है. अप्रैल में गिरफ्तार किए गए हैप्पी पासिया को अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की हिरासत में भेजा गया था. अब उसे भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सूत्रों ने सोमवार को एनडीटीवी को यह जानकारी दी. 

हैप्पी पासिया बस नाम से हैप्पी है. उसके कारनामे दहशत पैदा करते हैं. हैप्पी पासिया पंजाब में दहशत और आतंक का दूसरा नाम है . पासिया पंजाब में 16 से ज्यादा आतंकी हमले करवा चुका है. इससे पहले हम उसके आतंक और क्राइम के कारनामों को डिकोड करें, पहले बताते हैं कि आखिर कौन है ये ग्रेनेड वाला गैंगस्टर, जिसका पंजाब पुलिस बेसब्री से इंतजार कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babbar Khalsa, Babbar Khalsa Terrorist Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com