विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2025

यूपी में बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि आरोपी बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद उसने बच्ची के साथ पहले रेप किया और अपनी करतूत छिपाने के लिए बाद में उसकी हत्या कर दी.

UP Police Encounter: आरोपी मनु को साइको बताया जा रहा है,वो छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता था.
  • नाबालिग बच्ची के बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है.
  • बच्ची की लाश 28 जून को मैनपुरी के भोगांव कोतवाली क्षेत्र में नदी किनारे मिली थी.
  • पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई और 50 हजार का इनाम भी रखा था.
मोहम्मदाबाद:

यूपी पुलिस ने बच्ची से पहले बलात्कार और बाद में उसकी हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पूरा मामला मोहम्मदाबाद का है. यहां एक नाबालिग बच्ची अपनी बुआ के घर गर्मियों की छुटी में आई थी. इस दौरान आरोपी बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया. दूसरे दिन बच्ची की लाश मैनपुरी जनपद के भोगांव कोतवाली में नदी किनारे मिली थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें बनाई थी. लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था. ऐसे में पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था. इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई. आरोपी का नाम मनु बताया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला

27 जून को बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने CCTV की जांच की तो पाया कि एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ लेकर कहीं जा रहा है. पुलिस जांच कर रही थी तभी 28 जून को मैनपुरी जनपद के कोतवाली भोगांव में नदी किनारे बच्ची की लाश मिली. इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने आरोपी की तलाश की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्रवार को आरोपी मनु की जानकारी पुलिस तो लगी. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मनु घायल हो गया. इलाज के दौरान आरोपी ने जिला अस्पताल डॉक्टर राममनोहर लोहिया में दम तोड़ दिया.

आरोपी निकला साइको किलर

8 साल की बच्ची के रेप के आरोपी मनु के बारे में पुलिस का दावा है कि वो साइको किलर था. पुलिस को शक हैं कि उसने इससे पहले भी कई लड़कियों का अपहरण कर रेप किया है. इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए SP आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मनु स्वभाव से साइको किस्म का था जो कि छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता था. इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है, हत्या और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में भी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Accused Killed, Police Encounter, Up News, Up Crime News, Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com