विज्ञापन

लंबा सफर था... मीडिया के सवालों से ऐसे बच निकला झांसी जेल वापस पहुंचा अतीक का बेटा अली

सोमवार को अतीक के बेटे का काफिला जैसे ही कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरा, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से काफिले में शामिल वाहनों को रोक दिया था. इसके बाद उसके भाई से भी पूछताछ की गई.

लंबा सफर था...  मीडिया के सवालों से ऐसे बच निकला झांसी जेल वापस पहुंचा अतीक का बेटा अली
प्रयागराज से वापस झांसी जेल पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अली.
  • माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को उमेश पाल मर्डर मामले में प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया था
  • अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज से झांसी जिला जेल वापस ले जाया गया
  • मीडिया ने अली से कई सवाल किए लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया
लखनऊ:

माफिया अतीक अहमद का बेटे अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट मामले में प्रयागराज में कोर्ट में पेशी के बाद रात में वापस झांसी जिला जेल ले जाया गया.पुलिस भारी सुरक्षा के बीच उसे प्रयागराज से झांसी वापस लेकर पहुंची. इस दौरान जब मीडिया ने अली से बात करने की कोशिश की तो उसने सिर्फ इतना कहा-'लंबा सफर था… भाई, कुछ नहीं कहना.'

अतीक के बेटे का मीडिया से बात करने ेस इनकार

पुलिस की सुरक्षा में जेल पहुंचने के दौरान मीडिया ने अली से कई सवाल किए, लेकिन अली ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. कैमरों के सामने अली ने सिर्फ इतना ही कहा कि उसे कुछ नहीं कहना. इसके बाद पुलिस उसे लेकर सीधे झांसी जिला जेल के अंदर चली गई. अली की पेशी और वापसी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी व्यवस्था की गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रयागराज से सुरक्षा के बीच झांसी जेल पहुंचा अली

21 सिंतंबर को अली का उमेश पाल मर्डर मामले में कोर्ट में बयान दर्ज किया गया था. इसके लिए उसे प्रयागराज ले जाया गया था. उसका काफिला जैसे ही कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरा, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से काफिले में शामिल वाहनों को रोक लिया. इस दौरान अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी रोक दिया गया. इस दौरान पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ भी की. वाहन चेकिंग के बाद उसे जाने दिया गया.

ये Video भी देखें:|टोल प्लाजा पर तोड़फोड़...अतीक के बेटे के काफिले पर हो गया एक्शन!| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-उमेश पाल की पत्‍नी को धमकी, अतीक के बेटे जेल से आएंगे तो अंजाम भुगतोगी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atiq Ahmed, Ali Ahmed Bail Plea Rejected, UP News, Prayagraj News, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com