विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार

इंसार और नफीस दोनों अजय नामक व्यक्ति से लूटपाट और उसकी हत्या के मामले में वांछित थे. अजय की 23 जून को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार
  • शामली में गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश
  • मुठभेड़ में 5 पुलिस कर्मी घायल
  • इंसार और नफीस नाम के बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली: शामली जिले के सकोटी गांव में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने आज बताया कि कल शाम मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले इंसार और नफीस भी घायल हो गये.

इंसार और नफीस दोनों अजय नामक व्यक्ति से लूटपाट और उसकी हत्या के मामले में वांछित थे. अजय की 23 जून को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Crime News, Shamli, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com