(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इटावा:
इटावा जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुड़ैला गांव के पास गुरुवार तड़के तेज रफ्तार फजलगंज डिपो की रोडवेज बस आगरा-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्तपाल भेजा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन के अंतर्गत बुड़ैला गांव के पास आगरा कानपुर राजमार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई और हाई-वे से नीचे जा गिरी. हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची.
यह भी पढ़ें : बिजली के तार की चपेट में आया स्कूल वाहन, दो बच्चों की झुलसकर मौत
पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एसएसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से एक की पहचान में सुमन पांडेय निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है. वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रही है. वहीं बस में सवार तीस यात्रियों मे दस घायल हो गए. बस आगरा से लखनऊ जा रही थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
VIDEO : कुशीनगर में भयानक हादसा, ट्रेन-स्कूल बस की टक्कर में 12 छात्रों की मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं