विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

घर से खेलने के लिए गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

यूपी के बदांयू जिले में हुई दुर्घटना, मरने वाले बच्चों की उम्र पांच और छह साल थी

घर से खेलने के लिए गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बदांयू जिले के कादरचैक क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त डूबे
  • परिजन को तालाब के किनारे चप्पलें पड़ी मिलीं
  • गोतखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया
बदांयू: यूपी के बदांयू जिले के कादरचैक क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बच्चे खेलने के लिए गए थे और बद में पास में स्थित खेत में नहाने लगे. वे तालाब में नहाते हुए डूब गए.   

पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने आज यहां बताया कि कादरचैक थाना क्षेत्र के बेहटा डम्बर गांव के निवासी नन्हे अली का पुत्र रिजवान (छह) और सगीर नामक व्यक्ति की बेटी तबस्सुम (पांच) कल खेत में बकरी चराने गए थे. इसी बीच वे खेत के पास स्थित तालाब पहुंच गए और नहाने लगे.

यह भी पढ़ें : बिहार के दरभंगा जिले में सात बच्चियों की डूबने से मौत

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, कुछ हैं लापता

उन्होंने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे डूब गए. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने बच्चों की तलाश की तो तालाब के किनारे दोनों की चप्पलें पड़ी देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

VIDEO : नाव पलटी


किशोर ने बताया कि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकलवा कर अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Children Died, Badayun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com