विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2024

गुजरात के सूरत में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत, 25 लोग घायल

हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

गुजरात के सूरत में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत, 25 लोग घायल
सूरत से सापुतारा जा रही प्राइवेट लग्जरी बस खाई में गिर गई.
सूरत:

गुजरात में सूरत से सापुतारा जा रही प्राइवेट लग्जरी बस खाई में गिर गई. रविवार को हुई इस दुर्घटना में दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सापुतारा मालेगाम रोड पर हुई. निजी बस क्रमांक जीजे 05 डीटी 9393 खाई में गिर गई. बस यात्रियों को लेकर सूरत से सापुतारा जा रही थी. 

बस में पर्यटक सवार थे जो कि सापुतारा घूमने आए थे. इस हादसे में दो बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. पांच व्यक्ति सीरियस बताए जा रहे हैं. कुल 20 से 25 लोग घायल हुए हैं जिनका शामगहान के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. 

बताया जाता है कि बस में 50 से 60 लोग सवार थे.  दुर्घटना में 8 से 10 साल की एक बच्ची और एक बच्चे की मौत हुई है. स्थानीय प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही है.

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Private Bus Falls Into Ditch, Two Children Die, Surat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com