विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में ट्रक चाय की दुकान से टकराया, दो की मौत

जब दुर्घटना हुई उस समय मरने वाले दोनो व्यक्ति दुकान के अंदर थे. मरने वालों में में चाय की दुकान का मालिक भी शामिल है.

यूपी के  मुजफ्फरनगर जिले में ट्रक चाय की दुकान से टकराया, दो की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार ट्रक चाय की दुकान से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने आज बताया कि जिले में परसोल के एक बस स्टैंड पर यह हादसा हुआ.

उत्तर प्रदेश : आतंक का पर्याय बने 50 हजार के इनामी डकैत की पुलिस मुठभेड़ में मौत

क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरिराम यादव ने बताया कि जब दुर्घटना हुई उस समय मरने वाले दोनो व्यक्ति दुकान के अंदर थे. मरने वालों में में चाय की दुकान का मालिक भी शामिल है.

VIDEO- कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं. मृतकों की पहचान लल्लन सिंह (60) और सलेक चंद (58) के रूप में हुई है.

भाषा से इनपुट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com