यूपी के हरदोई में चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
- चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
- पटरी पर काम कर रहे थे चारों गैंगमैन
- यूपी के हरदोई जिले की घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. उत्तर रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, चार गैंगमैन संडीला और उमरतली स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे, तभी वे वहां से गुजर रही कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. सूत्रों के मुताबिक, गैंगमेन बिना किसी पूर्व सूचना के काम कर रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ.
अमृतसर ट्रेन हादसा : 62 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन, 3 दिन बाद डीजीपी बोले- हम पता लगाएंगे
बहरहाल, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. इस बीच, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मरने वाले गैंगमेन में कौशल (32), राजेश (35), रामस्वरूप (45) तथा राजेंद्र (42) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अमृतसर रेल हादसा : सिद्धू ने रेलवे पर साधा निशाना, कहा - ट्रेन ड्राइवर को एक दिन में ही क्यों क्लीन चिट दी जा रही है
रेलवे ने मृतक कर्मचारियों के परिवार वालो को 15 दिन में 25 -25 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. बाकी तीन सदस्यीय जांच दल इस हादसे की जांच में जुटा है. वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन रेल विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज़ किया है.
VIDEO: अमृतसर ट्रेन हादसा : स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, झड़प
बीते दिनों दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया था. वहां दशहरा में रावण दहन देख रहे लोग अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए थे. उस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
Hardoi: #Visuals from the tracks between Sandila & Umartali stations where 4 gangmen died after being run over by Kolkata-Amritsar Akal Takth Express when they were drilling on the rails without any prior block, yesterday afternoon. pic.twitter.com/VLWXn0RiMJ
— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2018
अमृतसर ट्रेन हादसा : 62 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन, 3 दिन बाद डीजीपी बोले- हम पता लगाएंगे
बहरहाल, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. इस बीच, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मरने वाले गैंगमेन में कौशल (32), राजेश (35), रामस्वरूप (45) तथा राजेंद्र (42) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अमृतसर रेल हादसा : सिद्धू ने रेलवे पर साधा निशाना, कहा - ट्रेन ड्राइवर को एक दिन में ही क्यों क्लीन चिट दी जा रही है
We've ordered an inquiry in the incident. Railways will ensure compensation for families of deceased immediately. Rs 25 lakhs compensation is given in such accidents. We've suspended a PWI (Permanent Way Inspector): Sharad Srivastava, Additional divisional railway manager (ADRM) pic.twitter.com/PWaya9ssBn
— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2018
रेलवे ने मृतक कर्मचारियों के परिवार वालो को 15 दिन में 25 -25 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. बाकी तीन सदस्यीय जांच दल इस हादसे की जांच में जुटा है. वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन रेल विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज़ किया है.
VIDEO: अमृतसर ट्रेन हादसा : स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, झड़प
बीते दिनों दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया था. वहां दशहरा में रावण दहन देख रहे लोग अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए थे. उस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं