(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बांदा:
उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के ट्रेन चालक की सूझबूझ के चलते एक गंभीर हादसा होने से बच गया. महोबा जिले के कुलपहाड़ और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. झांसी रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस संख्या-19665 दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही महोबा जिले के कुलपहाड़ और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, उसके इंजन में अचानक आग लग गई. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
यह भी पढ़ें : भीड़ से बैठ गया संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का डिब्बा, यात्रियों को खींचकर निकाला बाहर
उन्होंने बताया कि धुएं का गुबार उठते ही चालक ने ट्रेन रोक दी. जीआरपी महोबा और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पीआरओ सिंह ने बताया कि आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया तथा अपराह्न तीन बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया. अब परिचालन पूरी तरह से सामान्य है. उन्होंने इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर से इनकार किया.
VIDEO : मुसाफिर ज्यादा, ट्रेन ही बैठ गई

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Train