विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

नोएडा में 15 दिन का यातायात अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिए 58 हजार से ज्‍यादा चालान

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि अभियान प्रभावी रहा है और भविष्य में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों को लागू करने के लिए इससे सीख ली जाएगी. 

नोएडा में 15 दिन का यातायात अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिए 58 हजार से ज्‍यादा चालान
औसतन प्रतिदिन 3,900 से अधिक चालान काटे गए. (प्रतीकात्‍मक)
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 दिनों के अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 58,685 चालान काटे गए. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक, औसतन प्रतिदिन 3,900 से अधिक चालान काटे गए. पुलिस ने इस दौरान करीब एक हजार वाहन भी जब्त किये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 अप्रैल को शुरू किया गया, 'सड़क का अनुशासन -1' नामक अभियान विशेष रूप से गलत लेन में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग की जांच पर केंद्रित था. 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान की अवधि के दौरान 58,685 चालान काटे गए. इनमें से 7,792 चालान गलत लेन में वाहन चलाने के लिए और 14,430 पार्किंग उल्लंघन के लिए किए गए थे. 

इस दौरान, यातायात पुलिस 1,128 वाहनों को खींचकर (टो करके) ले गई और 996 वाहनों को नियमों के उल्लंघन के लिए जब्त कर लिया गया, जबकि पखवाड़े के दौरान पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि अभियान प्रभावी रहा है और भविष्य में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों को लागू करने के लिए इससे सीख ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें :

* 'न्यू नोएडा' के लिए भूमि अधिग्रहण को बजट में एक हजार करोड़ रुपये आवंटित
* ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक परिवार के 4 लोगों की मौत
* नोएडा में निर्माण स्थल पर मिट्टी के नीचे दबने से बच्चे की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traffic Campaign, Traffic Campaign In Noida, Traffic Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com