विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

डासना टोल प्लाजा : भाजपा विधायक के साथ कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी फरार

गाजियाबाद में एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से अवैध तरीके से टोल जमा करने के मामले में भाजपा विधायक से हुई कहासुनी के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारी वहां से भाग गये और कई घंटे तक बूथ खाली रहा.

डासना टोल प्लाजा : भाजपा विधायक के साथ कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी फरार
फाइल फोटो
  • भाजपा विधायक के साथ कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी फरार
  • गाजियाबाद के डासना टोल प्लाजा की है यह घटना
  • कर्मचारियों के भागने के बाद कई घंटे तक बूथ खाली रहा
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से अवैध तरीके से टोल जमा करने के मामले में भाजपा विधायक से हुई कहासुनी के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारी वहां से भाग गये और कई घंटे तक बूथ खाली रहा. बहरहाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि एजेंसी टोल जमा करने के लिए अधिकृत है. इस दौरान गाजियाबाद जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित डासना का बूथ खाली रहा और कई वाहन बिना टोल चुकाये ही वहां से आते-जाते रहे.

यह भी पढ़ें: बिना टोल दिए गुजरा अखिलेश यादव का काफिला; मानी गलती, करेंगे भरपाई

विधायक दलबीर सिंह ने कहा कि दोपहर बाद जब वह टोल बूथ पहुंचे तब वहां लंबी कतार लगी थी और उन्होंने कर्मचारियों से देरी का कारण पूछा था. उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें बताया गया है कि वे लोग टोल जमा करने के लिये अधिकृत नहीं हैं और उनकी मियाद काफी समय पहले खत्म हो चुकी है और लिया जा रहा टोल वैध नहीं है.

VIDEO: टोल पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा
उन्होंने बताया कि मेरी पहचान जानने के बाद वे वहां से फरार हो गये जिससे संदेह और बढ़ गया. इसलिए मैंने जिलाधीश ऋतु माहेश्वरी से बात की और घटना से उन्हें अवगत कराया तथा मामले में उनसे जांच का अनुरोध किया. ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Workers, BJP MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com