विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2020

जिन्हें दलितों की आवाज उठानी चाहिए थी वो आज तक ये काम नहीं कर रहे हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, "मैंने अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी बात की है, उन्होंने मुझे बताया है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी ना किसी तरह से इन हॉस्टलों को बंद किया जाए. "

जिन्हें दलितों की आवाज उठानी चाहिए थी वो आज तक ये काम नहीं कर रहे हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में ये बात कही
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में जहां भी दलितों के साथ अत्याचार हो वहां आप खड़े रहें, उनकी आवाज उठाएं. यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए सम्मेलन बुलाया गया था

इस दौरान अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा, "जहां जहां अत्याचार हो रहे हैं, आप वहां पहुंचिए, लोगों के साथ खड़े रहिए. उनकी आवाज उठाइये. ये बड़ी बात नहीं है आपने उन्हें देखा, जिनको दलितों के लिए आवाज उठानी चाहिए वो आज तक ये काम नहीं कर रहे हैं. तो हमारी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है. क्योंकि यूपी में जो हो रहा है वो बहुत गलत हो रहा है."

यह भी पढ़ें- UP के फतेहपुर में दो दलित बहनों की हत्या, तालाब में फेंकी गई लाश 

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, "मैंने अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी बात की है, उन्होंने मुझे बताया है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी ना किसी तरह से इन हॉस्टलों को बंद किया जाए. "

यह भी पढ़ें-  UP: अमेठी में दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इस सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की. प्रियंका ने कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को बनाना है.

कानपुर में मासूम के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, तंत्र-मंत्र के नाम पर ले ली जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Dalit, Uttar Pradesh Dalit Atrocities, Congress, UP Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com