उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने गांव में खुद सड़क बनाई.
- ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के लोगों सड़क बनाई
- राजभर के गांव फत्तेपुर में रविवार को है पुत्र की शादी का रिसेप्शन
- समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के आने की संभावना
वाराणसी:
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आज अपने गांव में अपने घर के पास के रोड को खुद फावड़ा लेकर परिवार के लोगों के साथ ठीक करते नजर आए. रविवार को गांव में मंत्री जी के बेटे की शादी की रिसेप्शन पार्टी होनी है. इसमें सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री शामिल होने या सकते हैं.
ओमप्रकाश राजभर का गांव फत्तेपुर वाराणसी से लगभग 32 किलोमीटर दूर है. आज इस गांव में मंत्री महोदय सिर पर मुरेठा बांधकर और हाथों में फावड़ा लिए परिवार समेत अपने मकान के सामने सड़क बनाने में जुटे हुए थे. राजभर के घर उनके बेटे डॉ अरविंद राजभर की शादी के बाद 24 जून को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित है. 
विवाह भोज में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित प्रदेश के तमाम कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के आने की बात कही जा रही है. इसके बावजूद मंत्री के घर के सामने मुकम्मल सड़क न होने के चलते पूरा राजभर कुनबा हाथों में फरसा-कुदाल थामे सड़क निर्माण में जुटा रहा. 
खुद गांव का रास्ता बनाने पर जब मंत्री से वात की गई तो उनका कहना था कि कल मेरे घर अमर सिंह आए थे. उन्होंने कहा कि रास्ता खराब है, कम से कम मिट्टी डलवा देना चाहिए. इस सुझाव पर हमने आज खुद रास्ता ठीक किया. इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों से कई दिन पहले शिकायत की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ. कल मेहमान आने वाले हैं तो खुद ठीक करना पड़ा.
VIDEO : मंत्री ने बेटे की शादी में तैनात कराए पांच डॉक्टर
राजभर ने कहा कि मैं कहता हूं कि खुदा उसकी मदद करता है जो खुद की मदद कर सकता है. मैं किसान का बेटा हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Omprakash Rajbhar