उत्तर प्रदेश के झांसी में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को एक अध्यापक द्वारा बेदर्दी से पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्र ने अध्यापक को मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते देख लिया था, जिससे नाराज होकर अध्यापक ने बच्चे को बेदर्दी से पीटा. बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
यह मामला जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र की डिवाईन लाईट पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा का मामला है. छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा स्कूल गया हुआ था. स्कूल के अध्यापक कुलदीप यादव कक्षा में अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहे थे, जिसे देखकर बच्चे कक्षा में आपस में बात करने और हंसने लगे. इससे नाराज शिक्षक कुलदीप यादव ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया. उन्होंने बताया कि छात्र के बाल पकड़कर के उसके सिर को दीवार में मारा गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. मारपीट के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई है. छात्र ने घर पर आकर इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद बच्चे के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीटने से छात्र के कान में दर्द
छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को बेहद बेरहमी से पीटा गया. उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक कुलदीप यादव ने उसके बालों को पकड़कर दीवार से मारा, जिससे उसके कान में दर्द हो रहा है. साथ ही डंडे से भी पीटा गया. उन्होंने बताया कि मैं खेत पर काम कर रहा था, शाम को जब घर आया तो बच्चे को लेकर थाने पहुंचा.
आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि थाना पूंछ में स्कूल में मारपीट का एक मामला संज्ञान में आया है, जिसमें एक 8 साल के बच्चे को उसी के क्लास टीचर द्वारा मारने पीटने की बात संज्ञान में आई है. इस मामले में परिवार की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं