उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पत्नी के साथ कथित छेड़खानी और अश्लील फब्तियों से परेशान एक अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैसरगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता, आत्महत्या के लिए उकसाने, जानमाल की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भदोही जिला निवासी नीरज कुमार चौबे (31) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे और उनकी पत्नी आकांक्षा मिश्रा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. दोनों अपनी दो साल की बच्ची के साथ कैसरगंज कस्बे में किराए पर रहते थे. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी कर रहे कुछ शिक्षक भी इसी इमारत में किराए पर रहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर दागीं गोलियां, दो लाख के इनामी अपराधी को छुड़ा ले गए
उन्होंने बताया कि अध्यापक नीरज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर स्वयं सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया था.सुसाइड नोट में उसने अपने तीन साथी शिक्षकों व एक शिक्षिका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गयी है.
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है. प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं