- राम मंदिर निर्माण की तर्ज पर मस्जिद के लिए बनाया जाएगा ट्रस्ट
- मस्जिद के साथ अस्पताल, लाइब्रेरी बनाया जाएगा
- ट्रस्ट ही इन कामों को अमली जामा पहनाएगा
मुस्लिमों का एक शीर्ष संगठन सुन्नी वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अध्योया में मस्जिद के लिए आवंटित पांच एकड़ जमीन को स्वीकार करेगा. बोर्ड ने तय किया है कि एक ट्रस्ट गठित करके इस जमीन पर मस्जिद के साथ-साथ इंडो इस्लामिक सभ्यता का रिसर्च सेंटर और चेरिटेबल अस्पताल बनाया जाएगा. सुन्नी वक्फ बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया हैं. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूखी ने कहा, "इस जमीन पर मस्जिद के साथ एक ऐसा केंद्र स्थापित किया जाएगा जो सदियों की इंडो इस्लामिक सभ्यता को प्रदर्शित करेगा."
उन्होंने कहा कि यह जमीन बाबरी मस्जिद की जगह पर दी गई है इसलिए बोर्ड यहां मस्जिद बनवाने के साथ-साथ चेरिटेबल अस्पताल, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं समाज के हर वर्ग की उपयोगिता की अन्य सुविधा की व्यवस्था करेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शरद पवार ने नया शिगूफा छोड़ा, कहा- राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बन सकता है तो मस्जिद के लिए क्यों नहीं?
जस तरह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया गया, उसी तरह यहां इन सब चीजों को बनाने के लिए भी जल्द ही एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा. यह ट्रस्ट ही इन कामों को अमली जामा पहनाएगा और इनकी निगरानी करेगा. फारूखी ने बताया कि ट्रस्ट के गठन की आधिकारिक घोषणा होने के बाद ट्रस्ट के नाम, स्वरूप और सदस्यों के बारे में घोषणा की जाएगी.
SC के वकील ने राम मंदिर ट्रस्ट को लिखा खत: बाबरी मस्जिद के पास कब्रिस्तान की जमीन छोड़ दी जाए
उल्लेखनीय है पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला में कहा था कि हिंदू और मुस्लिम दोनों इस जमीन पर दावा कर रहे हैं उस पर रामलला का पूरा स्वामित है. इसके साथ ही कोर्ट ने मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को किसी दूसरी प्रमुख जगह पर पांच एकड़ जमीन देने के आदेश दिए थे. इसके बाद सरकार ने राम मंदिर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट स्थापित करने का आदेश दिया था.
वीडियो: मंदिर के लिए ट्रस्ट, मस्जिद के लिए क्यों नहीं' बयान से शरद पवार ने खड़ा किया नया विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं