विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2018

शिवपाल यादव का छलका दर्द, बोले- 'डेढ़ साल से सड़क पर हूं'

एक समय समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे और आजकल हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव का दर्द आज छलक उठा.

शिवपाल यादव का छलका दर्द, बोले- 'डेढ़ साल से सड़क पर हूं'
मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल यादव.
इटावा: एक समय समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे और आजकल हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव का दर्द आज छलक उठा. उन्होनें कहा कि हम चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़े, डेढ़ साल से सड़क पर हूं लेकिन पार्टी ने कोई ज़िम्मेदारी नहीं दी है.

इटावा में शिवपाल ने अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'हम चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ें. मैं डेढ़ साल से सड़क पर हूं. पार्टी ने मुझे अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी है.' 

पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के बारे में उन्होंने कहा, 'हम तो हमेशा से ही उनकी इज्ज़त करते आए हैं, जो लोग उनकी इज्ज़त नहीं करते उन्हें इज्ज़त करनी चाहिए. साथ मिल कर चुनाव लड़ने से जनमानस मे अच्छा प्रभाव पड़ता है, लेकिन इंतजार करते-करते डेढ़ साल गुजर गया है और कितना इंतजार करें.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav, SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com