विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, मुरादाबाद की महिला गंभीर घायल

कान्हा की नगरी वृंदावन में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिक्रमा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया. ये श्रद्धालु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे.

प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, मुरादाबाद की महिला गंभीर घायल
  • वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया था
  • इस हादसे में मुरादाबाद की 40 वर्षीय महिला नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उपचाराधीन है
  • कार की गति को फुटपाथ की लोहे की रेलिंग ने रोका, जिससे हादसा और भी बड़ा होने से टल गया

मथुरा (वृंदावन): कान्हा की नगरी वृंदावन में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिक्रमा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया. ये श्रद्धालु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस हादसे में मुरादाबाद की रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा वृंदावन कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा हित कैलीकुंज के पास हुआ. रोजाना की तरह महाराज जी के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त फुटपाथ के किनारे कतारों में बैठे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक फुटपाथ की ओर मुड़ गई और श्रद्धालुओं को रौंदने लगी.  

गनीमत रही कि फुटपाथ के पास लगी लोहे की रेलिंग ने कार की गति को थाम लिया. यदि रेलिंग न होती, तो कार कई अन्य श्रद्धालुओं को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और हादसा भीषण रूप ले सकता था.   

Latest and Breaking News on NDTV

मुरादाबाद की महिला श्रद्धालु घायल

इस दुर्घटना में मुरादाबाद की निवासी 40 वर्षीय नीलम कार की चपेट में आ गईं. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य भक्तों ने नीलम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कार सवार 3 युवक हिरासत में

हादसे के बाद कार सवारों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. "भक्त शांति से दर्शन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक कार काल बनकर आई. अगर रेलिंग न होती तो आज कई घरों के चिराग बुझ सकते थे." पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चालक नशे में था या कार में कोई तकनीकी खराबी आई थी.

लेखक के बारे में
img
Saurabh Gautam
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vrindavan Accident, Car Hits Devotees Vrindavan, Vrindavan Parikrama Marg Accident, Speeding Car Rams Devotees, Woman Injured In Vrindavan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com