वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया था इस हादसे में मुरादाबाद की 40 वर्षीय महिला नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उपचाराधीन है कार की गति को फुटपाथ की लोहे की रेलिंग ने रोका, जिससे हादसा और भी बड़ा होने से टल गया