- ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच नाराजगी की बात कही है.
- राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आखिर क्या हुआ बॉस राहुल जी से खटपट शुरू.
- AAP पर निशाना- जनता का धन लूटने में सपा की तरह आप भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी है
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर एक बार फिर से सनसनीखेज दाा किया है. उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रिश्तों को लेकर तंज कसा है. इस दौरान, राजभर ने AAP सांसद संजय सिंह और अखिलेश के बढ़ती नजदीकियों का भी जिक्र किया. सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है."
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने अयोध्या केस और यूपी के ग्राम प्रधानों के मामले को लेकर बीजेपी को घेरा
'आजकल झाड़ू से प्यार हो गया है...'
राजभर ने आगे लिखा, "जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा जी के वक्त दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं. सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है. संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं. सही भी है, अपने कटेगरी की ही पार्टी चुने हैं. जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह 'आप' वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं."
अखिलेश जी,
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) August 30, 2026
आख़िर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है।
पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है। इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि…
पोस्ट के आखिरी हिस्से में यूपी चुनाव के लिए सीटों के समीकरण की ओर इशारा करते हुए राजभर ने सवालिया लहजे में लिखा, "खैर ये बताइए... कांग्रेस को तो 200 सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे...150 कि 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?"
ये भी पढ़ें: इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम! तारिख हो गई तय, जीतू पटवारी ने बुलाई कांग्रेस की बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं