विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

उत्तर प्रदेश : गोंडा जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत, सर्पदंश के बाद तुरंत अपनाएं ये उपाय

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश : गोंडा जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत, सर्पदंश के बाद तुरंत अपनाएं ये उपाय
प्रतीकात्मक फोटो
  • गोंडा जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत
  • चारपाई पर सोने के दौरान सांप ने काटा
  • अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस ने आज बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर मजरे निवासी यूसुफ कुरैशी के घर में गुरुवार रात सांप ने चारपाई पर सो रहे उसके बेटे हसीब (18) और बेटी नाजिया (तीन) को डस लिया. उन्होंने बताया कि नाजिया को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, हसीब की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 2 सगे भाइयों की सांप काटने से मौत

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ऐसी ही खबर आई थी. बलिया में सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. इस घटना का बाबत पुलिस ने बताया है कि परिवार वालों ने इलाज कराने की बजाय झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिया और बाद में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Video: सांप को गले में लटकाने के बाद एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

सांप डसे तो अपनाए ये उपाय...
  • अगर किसी को सांप डंस ले तो सबसे पहले किसी नई ब्लेड से काटे हुई जगह पर प्लस (+) निशान बनाते हुये चीरा लगा दें और उसके ऊपर मजबूती से रस्सी या धागे का बांध ताकि जहर ऊपर न चढ़े. 
  • पीड़ित को डराए नहीं और न उसे डरने दें क्योंकि सांप काटने के बाद कई लोग घबराहट और सदमे की वजह से भी मौत का शिकार हो जाते हैं.
  • जितनी जल्दी हो सके किसी अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं और हो सके तो किस सांप ने काटा है इसकी भी जानकारी दें. 
  • एक बात का हमेशा ध्यान रहे सांप काटने के बाद किसी नीम-हकीम, तांत्रिक-ओझा के चक्कर में बिलकुल न पड़ें. 

VIDEO: महाराष्ट्र में सांप ने छह बच्चों को डसा, दो मरे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Bite, Gonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com