सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिशा बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक आपस में भीड़ गए. सवाल पूछने की अनुमति और समय को लेकर दोनों नेताओं में बहस हो गई. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि चेयर से अनुमति लेकर सवाल पूछें? इस पर आशु मलिक ने कहा कि ये दिशा की बैठक है, कोई रैली नहीं है.
इमरान मसूद ने कहा कि यहां नियम के मुताबिक ही सब चलेगा तो आशु मलिक ने जवाब दिया कि सवाल मेरा है, जवाब से संतुष्ट नहीं हूं. आशु मलिक ने कहा, हम सवाल नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा?
'यही नियम से मीटिंग चलेगी...'
— NDTV India (@ndtvindia) August 19, 2026
सहारनपुर में एक बैठक के दौरान सपा विधायक आशु मलिक और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच तीखी नोकझोंक#SamajwadiParty | #Congress pic.twitter.com/4KhE2Zt08g
दोनों के बीच दिखी नाराजगी
सहारनपुर के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सांसद इमरान मसूद ने की. बैठक के दौरान सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच जमकर कहासुनी हुई. कभी 'पहले बोलने' तो कभी 'लो आप ही बोल लो' जैसे अंदाज में दोनों के बीच नाराजगी के स्वर सुनाई दिए.
यह भी पढ़ें- दिन में बीजेपी के खिलाफ, रात में योगी-मोदी के पास गुलदस्ता लेकर जाते हैं...राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं