विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2018

BJP में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कही ये बात...

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में शामिल होने की संभावना से शनिवार को साफ इंकार कर दिया.

BJP में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कही ये बात...
समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
  • भाजपा में शामिल होने की संभावना से शिवपाल का इंकार
  • उन्होंने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव का समर्थन करेंगे
  • 'भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता'
गोरखपुर: समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में शामिल होने की संभावना से शनिवार को साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा बड़े भाई एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का समर्थन करेगा, भले ही अगले संसदीय चुनाव में वह किसी भी अन्य दल से चुनाव लड़ें. शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''''हम लोग ‘सेक्यूलर’ (धर्म निरपेक्ष) लोग हैं और हम हमेशा से भाजपा के खिलाफ रहे हैं. हम पुराने ‘सेक्यूलर’ समाजवादी हैं और भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.” 

अखिलेश यादव को बड़ा झटका देने के लिए चाचा शिवपाल ने बनाई रणनीति, अब तक तोड़ चुके इतने नेता

शिवपाल से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवपाल चाहें तो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. अगर मुलायम मैनपुरी सीट से चुनाव लड़े तो क्या समर्थन करेंगे, इस सवाल पर शिवपाल ने कहा, ''''मैंने उन्हें समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में मैनपुरी से चुनाव लड़ने की पेशकश की है. अगर मैनपुरी से वह किसी अन्य दल से भी चुनाव लड़े तो हम समर्थन करेंगे, लेकिन शेष सीटों पर हम अपने उम्मीदवार उतारेंगे.'' 

VIDEO: शिवपाल यादव ने बनाया समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा
सपा और बसपा के बीच गठबंधन के बारे में शिवपाल ने कहा कि यह उनसे जुड़ा मामला नहीं है. यह मायावती और अखिलेश यादव पर निर्भर करता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Singh Yadav, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com