बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बच्चे उन्हीं की तरह फेमस हो गए हैं. तैमूर और जेह अभी बहुत छोटे हैं फिर भी दोनों की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. सैफ की अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ बचपन की एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें वो इतने क्यूट लग रहे हैं कि उनकी स्माइल देखकर ही आप दिल हार बैठेंगे. लेकिन आप ये फोटो देखकर कंफ्यूज भी होने वाले हैं क्योंकि आप कहेंगे अरे शर्मिला टैगोर के साथ ये तो तैमूर है. तैमूर हबहू अपने पापा की कॉपी हैं.
वायरल हुई तस्वीर
सैफ की ये फोटो खूब वायरल हो रही है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में शर्मिला ने सैफ को पकड़ा हुआ है और उन्हें देखकर स्माइल कर रही हैं. वहीं सैफ मुंह में अंगुली डाले नजर आ रहे हैं. ये फोटो बालकनी की लग रही है. उन्होंने शर्ट और पैंट पहनी हुआ है. इस फोटो को जो भी देख रहा है वो कमेंट किए बिना नहीं रुक रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने किए कमेंट
सैफ की बचपन की फोटो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- भाई क्या जीन हैं सैफ के अपने डुप्लीकेट पे डुप्लीकेट पैदा किए जा रहा है. कपूर वाले जीन को ओवर पावर कर दिया है. वहीं दूसरे ने लिखा- टू कॉपी तैमूर. एक ने लिखा बिल्कुल तैमूर भी ऐसा ही दिखता है. इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की हाल ही में देवरा पार्ट 1 रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म से सैफ ने साउथ में डेब्यू किया है. फिलहाल सैफ अली खान के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं