विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

कार और ट्रक की भिड़ंत से 7 लोगों की जलकर मौत, इतनी बुरी तरह जले शव कि नहीं हो सकी महिला-पुरुष की पहचान

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य हरदोई -उन्नाव मार्ग पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल नाका के ठीक सामने एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गई.

कार और ट्रक की भिड़ंत से 7 लोगों की जलकर मौत, इतनी बुरी तरह जले शव कि नहीं हो सकी महिला-पुरुष की पहचान
उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास रविवार रात हुआ हादसा
  • उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
  • एक ट्रक और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग
  • टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गई
उन्नाव:

उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास रविवार रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य हरदोई -उन्नाव मार्ग पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल नाका के ठीक सामने एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गई. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई. कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए.

उन्होंने बताया कि हालांकि मृतकों के अधिक जले होने से उनमें पुरुष महिला की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया. क्षतिग्रस्त वाहनों के एक्सप्रेस वे पर खड़े होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है.

महिला ने पति की मौत होने का शोर मचाया, जब पूछताछ की गई तो अवैध सम्बंधों का राज खुला

पुलिस दोनों वाहनों की छानबीन में जुटी है. अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. कार किसी अंकित बाजपेई नामक व्यक्ति की बताई जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी पहुंचे. इसके अलावा दमकल की कई गाड़ियां व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं. जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई डॉक्टर जिला अस्पताल पहुंचे.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Unnao Accident, Unnao Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com