विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2019

यूपी के मुजफ्फरनगर में थाने के मालखाने से गायब हो गई सर्विस रिवॉल्वर, मचा हड़कंप

अमूमन पुलिस थाने को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, लेकिन मुजफ्फरनगर में थाने के मालखाने से ही सर्विस रिवॉल्वर और कारतूस गायब गायब हो गई.

यूपी के मुजफ्फरनगर में थाने के मालखाने से गायब हो गई सर्विस रिवॉल्वर, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर में थाने के मालखाने से ही सर्विस रिवॉल्वर और कारतूस गायब गायब हो गई.
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अमूमन पुलिस थाने को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, लेकिन यहां थाने के मालखाने से ही सर्विस रिवॉल्वर और कारतूस गायब गायब हो गई. इसके बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक जिले तितावी पुलिस थाने के मालखाने से एक सर्विस रिवाल्वर और पांच कारतूस गायब मिले. पहले भी इस थाने से 486 कार्टन जब्त शराब गायब हो गयी थी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रिवाल्वर गायब मिली.  

सोती रह गई पुलिस, नाक के नीचे से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

तितावी पुलिस थाना अधिकारी क्षितिज कुमार के अनुसार मालखाने के प्रभारी राहुल कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह मामला उस वक्त सामने आया जब मालखाने का सामान मिलाया गया. तितावी पुलिस थाने से जुड़ी यह तीसरी घटना है जिसमें जब्त सामान चोरी हो गया या सरकारी संपत्ति गायब पाई गयी. 2017 में डाले गये छापे के दौरान 486 कार्टन शराब जब्त की गयी थी और 19 जून 2018 को यह पुलिस थाने से गायब मिली. वहीं, पिछले साल अपराधी से जब्त 9 मिमी की पिस्तौल तितावी थाने से कथित रूप से गायब हो गयी थी. अब सर्विस रिवॉल्वर के गायब होने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं. (इनपुट- भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Crime, Muzaffarnagar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com