समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सामने एक सपा नेता ने खूब दंड बैठक लगाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सपा अध्यक्ष नेता को रोकते हैं भी हैं, लेकिन नेता नहीं मानते हैं और दंड-बैठ लगाने की बात करते हैं. सपा नेता कहते हैं कि वह 100 दंड बैठक लगाएगा और अखिलेश यादव को प्रभावित करेगा. हालांकि, यह सपा नेता कौन हैं, उनकी जान-पहचान नहीं हो पाई है.
हालांकि, यह वीडियो सपा कार्यालय का है, या कहीं और जगह का, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
अखिलेश यादव ने बीच में ही रोका
दरअसल, सपा नेता अखिलेश यादव के सामने आते ही इंप्रैस करने के लिए पुशअप करना शुरू कर देता है. इस दौरान सपा अध्यक्ष उसे रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानते और दंड बैठक करना शुरू कर देते हैं. जब सपा नेता दंड बैठक शुरू करते हैं तो अखिलेश यादव को गिनती करते हुए सुना जा सकता है. हालांकि, थोड़ी ही देर बाद सपा नेता को रोक लिया और फिर हाथ मिलाया.
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में सच्चाई अंततः सामने आएगी और दोषियों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश और न ही भगवान.
ये भी पढ़ें- कैसे कांग्रेस का इतना बढ़ा हौसला कि मांग लीं आधी सीटें, यूपी में सपा की मजबूरी क्यों बनी कांग्रेस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं