विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

यूपी: BJP विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता बोलीं- चुनाव के दौरान होटल में लाकर रखा, 30 दिन तक किया मेरा रेप

पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में जब विधान सभा चुनाव चल रहा था, उसी वक्त संदीप उसे यहां लेकर आये और ग्लोरी होटल में रखा.

भदोही से भाजपा विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी.
लखनऊ:

भदोही से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के छह लोगों पर एक महिला ने महीनों बलात्कार करने का आरोप लगाया है. इसके बाद ज़िले की राजनीति में हड़कंप मच गया. एसपी ने पूरी जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है. 15 दिन में जांच रिपोर्ट आएगी. विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने इसे सियासी साज़िश और फ़र्ज़ी मामला बताया. पीड़िता का कहना है कि पहले भाजपा विधायक का भतीजा संदीप तिवारी शादी का झांसा देकर उससे महीनों तक रेप करता रहा और उसके बाद विधायक सहित उसके परिवार के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए. 

पीड़िता का कहना है कि यहां के विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने उसमे शादी का झांसा देकर छह साल तक मेरा शोषण किया. जब मैंने शादी को लेकर दवाब डाला तो बहुत परेशान किया गया और जब मना कर दिया तब मुझे यह फैसला लेना पड़ा. महिला मुंबई की रहने वाली है. उसके मुताबिक वो ट्रेन में संदीप तिवारी से मिली. संदीप ने शादी की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण किया. फिर  विधायक सहित उनके दूसरे करीबियों ने भी उसके साथ बलात्कार किया. 

यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या, परिवारवालों का आरोप- धमकी मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पीड़िता के मुताबिक साल  2017 में जब विधान सभा चुनाव चल रहा था, उसी वक्त संदीप उसे यहां लेकर आये और ग्लोरी होटल में रखा. वहां पीड़िता 30 दिन तक थी उसी दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी, चंद्र भूषन त्रिपाठी, दीपक तिवारी, नितीश तिवारी और  प्रकाश तिवारी ये सभी लोग एक-एक दिन छोड़ कर आते थे और उसके साथ रेप करते थे. 

रिश्तेदार ने बंधक बनाकर किया बलात्कार, 24 दिन बाद छुड़ाई गई किशोरी

इस मामले पर भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जिसमें भी सही तथ्य सामने आते हैं और भारत में ही नहीं और उत्तर प्रदेश में तमाम एजेंसियां है. इसकी जांच होनी चाहिए. कहीं भी अगर दोष सिद्ध हो जाता है तो मैं और मेरा पूरा परिवार फांसी के तख़्त पर चढ़ने के लिए तैयार रहेगा.

रेप के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद जमानत पर हुए रिहा तो NCC कैडेट्स ने दी सलामी, सैंकड़ों लोगों को कराया भोजन

इस पर एसपी भदोही राम बदन सिंह का कहना है, 'इसमें विभिन्न घटना स्थलों का जिक्र है. मैंने इसकी जांच अपने एडिशनल एसपी को दे दी है और जो जांच में आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई होगी.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhadohi News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com