विज्ञापन

मांस तस्करों पर एक्शन, फिर ऑन कैमरा फिसली SP की जुबान, गाली देते कहा- इनका इलाज ही मेरा काम

रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह की जुबान फिसल गई. मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोपियों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर दिया.

मांस तस्करों पर एक्शन, फिर ऑन कैमरा फिसली SP की जुबान, गाली देते कहा- इनका इलाज ही मेरा काम
रामपुर एसपी

प्रतिबंधित मांस के कारोबार में कथित रूप से शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह की जुबान फिसल गई. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ऑन कैमरा आपत्तिजनक शब्द (गाली) का इस्तेमाल कर दिया. एसपी ने दारुल उलूम देवबंद के फतवों का हवाला देते हुए कहा कि इस्लाम में ऐसे पशु का मांस खाना हराम माना गया है, जिसकी हत्या से किसी अन्य धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हों. उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान ऐसा काम नहीं कर सकता और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस का काम है.

कुछ लोग इस शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में थाना स्वार और थाना गंज क्षेत्र में सावन माह के दौरान गोकशी की घटनाएं सामने आई हैं. मैंने पिछले 15 दिनों में अनुभव किया है कि रामपुर के अधिकांश लोग शांतिप्रिय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने वाले हैं, लेकिन कुछ लोग इस शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिबंधित मांस के मामलों में शामिल लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है. पिछले पांच से दस वर्षों के आरोपियों का डोजियर तैयार किया जा रहा है, जिसमें उनकी तस्वीरें, आपराधिक इतिहास और जमानतदारों का विवरण शामिल होगा. डीजीपी द्वारा शुरू किए गए एच-एप में भी इनका रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है, ताकि दोबारा अपराध करने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

एसपी ने बताया कि सक्रिय गो-तस्करों की तलाश के दौरान इमरता के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान शहादत नामक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का एक आरक्षी भी घायल हुआ. आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सवाल पर एसपी ने बताया कि दानिश नामक आरोपी पहले से गैंगस्टर के रूप में चिन्हित है. सत्यापन में यह जानकारी सामने आई कि वह उत्तराखंड में मजदूरी करता था, लेकिन बाद में क्षेत्र में वापस आकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया.

फरार आरोपियों के बारे में पूछे जाने पर एसपी ने कहा कि कई आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जो लोग पिछले कई वर्षों से इस अपराध में शामिल रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें : 3000 KM दूर दुश्मन को तबाह करेगी अग्नि-4 मिसाइल, 4000 डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाएगा; भारत ने किया परीक्षण 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rampur News, Anil Kumar Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com