विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

योगी सरकार की पहल- यूपी के स्कूलों में होगी रामलीला, बच्चों को मिलेगी रामचरित मानस गायन की ट्रेनिंग

अयोध्या में पिछले साल शानदार दिवाली मनाने के बाद अब यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार रामलीलाओं को भव्य रूप देगी. स्कूलों में भी रामलीला कराएगी. रा

योगी सरकार की पहल- यूपी के स्कूलों में होगी रामलीला, बच्चों को मिलेगी रामचरित मानस गायन की ट्रेनिंग
पिछले साल अयोध्या में योगी सरकार ने भव्य तरीके से मनाई थी दीवाली.(फाइल फोटो)
  • यूपी के स्कूलों में रामलीला कराएगी योगी सरकार
  • बच्चों को रामचरित मानस के गायन की भी मिलेगी ट्रेनिंग
  • विदेशी कलाकारों के जरिए भी यूपी में होगी रामलीला
लखनऊ: अयोध्या में पिछले साल शानदार दिवाली मनाने के बाद अब यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार रामलीलाओं को भव्य रूप देगी. स्कूलों में भी रामलीला कराएगी. रामचरित्र मानस गायन की ट्रेनिग भी मिलेगी. यही नहीं सरकार रामलीला मैदानो को अवैध कब्जे के चंगुल से मुक्त कराते हुए चारदीवारी भी बनवाएगी. सरकार छात्रों को रामलीला दिखाने विदेश भी भेजेगी. हालांकि, विपक्ष कह रहा है कि सरकार की नजर भगवान राम के बहाने वोट पर है. 

यह भी पढ़ें- अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली, हेलीकॉप्टर से आई राम की सवारी, सीएम योगी ने उतारी आरती

पिछली पर दीवाली के मौके पर अयोध्या रोशनी में नहाई थी. सरयू तीरे लाखों दिए जलाए गए और मंदिरों पर रंगबिरंगी रोशनी डाली गई थी. अयोध्या में राममंदिर मुद्दे को गरमाने वाली बीजेपी की ओर से पिछले साल दीवाली मनाने का आयोजन चर्चा में रहा था. वैसे लखनऊ रामलीला के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का भी गवाह रहा है. के ऐशबाग इलाके में लखनऊ के नवाब असफुद्दौला ने रामलीला करने के लिए साढ़े छह एकड़ जमीन तोहफे में दी थी. नवाब खुद रामलीला देखने आते थे. प्रधानमंत्र मोदी भी दशहरा के मौके पर एक बार यहां आ चुके हैं. उधर, विपक्ष का आरोप है कि रामकाज के बहाने बीजेपी राजकाज करना चाहती है. 

अयोध्या में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, मुस्लिम मुल्क इंडोनेशिया में राष्ट्रीय त्योहार है 'रामलीला'

एनडीटीवी से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- रामलीला के माध्यम से ही मर्यादा की स्थापना, गुणों का विकास और समाज से प्रदूषण दूर करना संभव है.रामलीलाओं का आयोजन परंपरागत तरीके से सैकड़ों वर्षों से होता आया है. सरकार स्कूलों में रामलीला शुरू करने, रामचरित मानस गायन की ट्रेनिंग, रामलीलाल करने वाले देशों में छात्रों के पर्यटन, यूपी में विदेशी कलाकारों से रामलीला कराने, रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने आदि कार्य करेगी. 

वीडियो-राममंदिर पर संतों की शुरू हुई दिल्ली में बैठक 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramleela Drama, Ramleela In School, Ramleela In Uttar Pradesh, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com